संस्कारों की कमी से समाज का हो रहा पतन : पूनम शर्मा
सिटीजंस ग्रीवेंसीज कमेटी की महिला एवं बाल विकास उप समिति की ओर
जागरण संवाददाता, करनाल : सिटीजंस ग्रीवेंसीज कमेटी की महिला एवं बाल विकास उप समिति की ओर से गुरुनानक गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नैतिक शिक्षा व महिला सुरक्षा विषय पर सेमिनार लगाया गया। महिला थाना इंचार्ज पवना देवी ने छात्राओं को पुलिस से संबंधित जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस तत्पर रहती है। वारदातों को रोकने के लिए छात्राओं को भी सचेत रहने की जरूरत है। पुलिस की ओर से हेल्पलाइन नंबर 1091 जारी किया गया है। इस पर महिला किसी भी समय कॉल करके वारदात की सूचना पुलिस तक पहुंचा सकती है।
मुख्य वक्ता डॉ. पूनम शर्मा ने कहा कि समाज पतन की ओर जा रहा है। इसका मुख्य कारण संस्कारों की कमी है। बच्चा अपने माता-पिता, गुरुजनों और साथियों के प्रभाव में रहता है। इन सभी को चाहिए कि बच्चों के सामने उत्तम विचार रखें। परोपकार, सत्य, क्षमा व अ¨हसा मनुष्य को उत्तम मार्ग पर ले जाते हैं। ऐसे गुणों का विकास अपने भीतर करना चाहिए। उप समिति की प्रधान संतोष बक्शी ने इंचार्ज पबना देवी व स्कूल ¨प्रसिपल रीटा खुराना को स्मृति चिह्न भेंट किया। उन्होंने कहा कि आगे भी स्कूलों में सेमिनार लगाए जाएंगे। इस मौके पर सचिव मंजु चावला, पूनम गुलाटी, डॉ. सरिता ठाकुर, पायल चौधरी, प्रतिभा बंसल, सुनयना राजपाल, मनीषा अरोड़ा, जस¨वद्र कौर, सृष्टा, अल्का भटनागर व मीनाक्षी मौजूद रहीं।