Move to Jagran APP

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, दो पर मामला दर्ज

कैमला गांव का युवक कबूतरबाजी का शिकार हुआ है। युवक से विदेश भेजने के लिए सवा छह लाख रुपए व तीन लाख की ब्याज राशि हड़पने का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2020 06:45 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 06:17 AM (IST)
विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, दो पर मामला दर्ज
विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, दो पर मामला दर्ज

संवाद सहयोगी, घरौंडा : कैमला गांव का युवक कबूतरबाजी का शिकार हुआ है। युवक से विदेश भेजने के लिए सवा छह लाख रुपए व तीन लाख की ब्याज राशि हड़पने का आरोप लगाया है। पैसे मांगने पर आरोपित एजेंटों ने जान से मारने की भी धमकी की दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

loksabha election banner

कैमला गांव के राममेहर ने शिकायत में बताया है कि गांजबढ़ निवासी महेंद्र शर्मा व उसके बेटे संजय शर्मा ने उसके छोटे भाई कृष्ण को वैध तरीके से विदेश भेजने के लिए सवा छह लाख रुपए की राशि ली। एजेंट महेंद्र व संजय ने उसको आश्वस्त किया था कि वह उसके भाई को वैध तरीके से ही यूरोपीय देशों में भेजेगा, लेकिन उसने अवैध तरीके से उसके भाई को विदेश भेजा। मार्च-2017 में इन लोगों को तीन लाख रुपए की राशि दी गई थी। इसके पांच-छह दिन बाद ही उसके भाई का वीजा लग गया और उसे दो-तीन देशों में घुमाफिराकर वापिस ले आया। जुलाई-2018 में महेंद्र घर आया और दो लाख रुपए लेकर चला गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 25 जुलाई 2018 को उसने फर्जी वीजा तैयार करवाया। फिर उसके भाई को इंडोनेशिया, थाईलेंड, वियतनाम आदि देश ले गया और दो महीने तक वहीं पर रहा और फिर वापिस ले आया। दस्तावेजों की जांच करवाने पर ये फर्जी पाए गए। रुपये वापिस मांगने पर आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी मनोज ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर महेंद्र व उसके पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.