विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Haryana Crime: करनाल में रिश्वत लेते ESI गिरफ्तार, 35 हजार रुपये के साथ रंगे हाथ पकड़ा

Published: Wed, 19 Nov 2025 12:27 PM (IST)

करनाल में राज्य सतर्कता ब्यूरो ने पोक्सो मामले में आरोपी का नाम हटाने के लिए 35 हजार रुपये की रिश्वत ...और पढ़ें

करनाल में ईएसआई को रिश्वत लेते हुए किया गया अरेस्ट (फाइल फोटो)

करनाल में ईएसआई को रिश्वत लेते हुए किया गया अरेस्ट (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ESI राजकुमार रिश्वत लेते गिरफ्तार

  2. पोक्सो मामले में नाम हटाने की रिश्वत

  3. करनाल में सतर्कता ब्यूरो की कार्रवाई

जासं, करनाल। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने पोक्सो के मामले में आरोपित का नाम निकालने की एवज में 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ईएसआइ राजकुमार को रंगे हाथा पकड़ लिया है। आरोपित ईएसआइ को थाना कुंजपुरा से गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बुधवार को आरोपित को अदालत में पेश किया जाएगा। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो करनाल के डीएसपी शमशेर सिंह के अनुसार शिकायतकर्ता ने शिकायत दी थी कि कुंजपुरा थाना में पोक्सो एक्ट में एक मामला दर्ज है। जिसमें उसके भाई गौरव और उसके भाई सुमित का नाम है। इस मामले की जांच ईएसआइ राजकुमार कर रहा है।

ईएसआइ ने उसके भाई गौरव का नाम केस से निकालने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी है, लेकिन उनके पास एक लाख रुपये नहीं है। इसलिए उन्होंने ईएसआइ को कहा कि वह 35 हजार रुपये एकत्रित करके दे सकते हैं। इस पर ईएसआइ राजकुमार ने सहमति जताई। इस शिकायत पर टीम को गठन किया गया और कुंजपुरा थाना से आरोपित ईएसआइ राजकुमार को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया है।