कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावानी
हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्लयूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन की करनाल शाखा की मीटिग प्रधान सरूप सिंह की अध्यक्षता में कर्ण गेट स्थित कार्यालय में हुई। मीटिग में पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट से ऑन डेपुटेशन पर नगर निगम में गए कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलने पर चर्चा की गई और नगर निगम प्रशासन के गैर जिम्मेदाराना रवैये पर रोष प्रकट किया गया।
जागरण संवाददाता, करनाल :
हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्लयूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन की करनाल शाखा की मीटिग प्रधान सरूप सिंह की अध्यक्षता में कर्ण गेट स्थित कार्यालय में हुई। मीटिग में पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट से ऑन डेपुटेशन पर नगर निगम में गए कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलने पर चर्चा की गई और नगर निगम प्रशासन के गैर जिम्मेदाराना रवैये पर रोष प्रकट किया गया। बार-बार आग्रह करने के बावजूद कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जाता। यूनियन का प्रतिनिधिमंडल निगम आयुक्त से मिलने का प्रयास कर रहा है, मगर बातचीत के लिए समय नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि समस्या का हल नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रधान सतपाल सरोहा, धर्मवीर जांगड़ा, जयपाल, रिषीपाल, ओमप्रकाश माटा, ओमप्रकाश, दिलावर, पवन शमर, वेद प्रकाश चालिया, सुमेर चंद व लक्ष्मण मौजूद रहे।