नगर निगम में जल और मल सेवाएं मर्ज करने पर कर्मचारियों में रोष
जल व मल की सेवाएं नगर निगम के हवाले करने के विरोध में हरियाणा सरकार को अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा।
जागरण संवाददाता, करनाल : हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन की जिला कमेटी ने केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर करनाल, सोनीपत, यमुनानगर, पानीपत, रोहतक, हिसार जिला की जल व मल की सेवाएं नगर निगम के हवाले करने के विरोध में हरियाणा सरकार को अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा। अध्यक्षता जिला चेयरमैन सरूप सिंह विर्क ने की तथा संचालन जिला सचिव धर्मबीर जांगड़ा ने किया।
राज्य प्रधान कृष्ण चंद शमर व जिला सचिव धर्मबीर जांगड़ा ने कहा कि आचार संहिता लागू होने पर भी सरकार किस प्रकार से अपनी मन मर्जी से कर्मचारी विरोधी नीतियों को धड़ल्ले से लागू कर रही है। उन्होंने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग का कार्य जल व मल की योजनाओं को सरकार नगर निगम को सौंप रही है। मजदूर किसान, कर्मचारी सब मिलकर अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस का आयोजन करके अपनी मांगों को मनवाने के लिए संघर्ष कर रही है। हरियाणा सरकार जानबूझकर 1 मई 2019 को चार जिलों का यमुनानगर, रोहतक, हिसार, पानीपत जल-मल की योजना को नगर निगम के हवाले करने का जो फैसला लिया है। उससे सभी कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। जो इस फैसले के खिलाफ हरियाणा गर्वमेंट पीडब्ल्यूडी मेकेनिक्ल वर्कर्स यूनियन ने संघर्ष करने का फैसला लिया है। ज्ञापन भिजवाकर करके संगठन के द्वारा अनुरोध किया गया कि इन योजनाओं को वापस लिया जाए।
इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ से सतपाल सैनी, रोशनलाल गुप्ता, अशोक कुमार पांचाल, अव्वल सिंह, रंग लाल संधु, पवन शमर, राम मेहर, नरेश सैन, अंकित राणा, सुरेश, ओमप्रकाश बिबयान जयपाल, नरेश, लक्ष्मण नेगी, हुशनलाल, सूबे सिंह, चैन सिंह, कर्मवीर, सतबीर, सुनील तुली मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप