मांगों की अनदेखी पर कर्मचारियों ने जताया रोष
जागरण संवाददाता, करनाल नगरपालिका कर्मचारी संघ की बैठक मंगलवार को नगर निगम में हुई। ब
जागरण संवाददाता, करनाल
नगरपालिका कर्मचारी संघ की बैठक मंगलवार को नगर निगम में हुई। बैठक की अध्यक्षता करनाल इकाई प्रधान वीरभान बिडलान ने की। उन्होंने कहा कि कहा कि सरकार ने 16 दिन की हड़ताल के दौरान जिन कर्मचारियों से काम करवाया था, उनका वेतन जल्द से जल्द जारी किया जाए। पूरे प्रदेश में कर्मचारियों को वेतन दे दिया गया, लेकिन सीएम सिटी में कर्मचारियों को अभी तक वेतन नहीं मिला।
मी¨टग में मुख्यमंत्री की ओर से स्वच्छता अभियान में शामिल सफाई कर्मचारियों को 500 रुपये प्रति कर्मचारी देने का मामला भी उठाया गया। सीएम की इस घोषणा को आज तक लागू नहीं किया गया। नगर निगम कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रहा है। इस दौरान सह सचिव इंद्रजीत चनालिया ने कहा कि सभी सफाई कर्मचारियों को 13 हजार 915 रुपये वेतन देना निर्धारित किया है, लेकिन नगर निगम अधिकारी आठ कर्मचारियों को 8100 रुपये के हिसाब से वेतन दे रहे हैं। सरकार कर्मचारियों से भेदभाव करना बंद करे। एक समान वेतन सभी को मिलना चाहिए। एसीपी स्केल का एरियर कर्मचारियों को दिया जाए। प्रशासन से कई बार बातचीत की जा चुकी है। मगर कोई सुनाई नहीं हुई। इस अवसर पर उपप्रधान राम ¨सह ढिलोड, राजकुमार, राजवीर, रमेश, सत्यवान, सुरेंद्र परोचा, महिला ¨वग प्रधान उर्मिला देवी और शारदा देवी मौजूद रहे।