Move to Jagran APP

चुनाव हारे हैं, हिम्मत नहीं : कर्णदेव कांबोज

पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि वे रादौर से चुनाव हारे हैं लेकिन हिम्मत नहीं हारे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 08:49 AM (IST)Updated: Wed, 06 Nov 2019 06:36 AM (IST)
चुनाव हारे हैं, हिम्मत नहीं : कर्णदेव कांबोज
चुनाव हारे हैं, हिम्मत नहीं : कर्णदेव कांबोज

संवाद सहयोगी, इंद्री : पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि वे रादौर से चुनाव हारे हैं, लेकिन हिम्मत नहीं हारे। हमने इंद्री में पार्टी कार्यकर्ताओं का अच्छा संगठन खड़ा किया था और पूरे हलका इंद्री में रिकॉर्ड विकास कार्य कराए। उसके दम पर भाजपा प्रत्याशी को जीत प्राप्त हुई है। वहीं रादौर में विधायक रहे व्यक्ति ने पार्टी का नहीं, बल्कि प्राइवेट लिमिटेड संगठन बनाया हुआ था, जो चुनाव में कहीं नजर नहीं आया। इंद्री हलके से उन्होंने पांच वर्षो में दिल का रिश्ता कायम किया। इससे आज भी हजारों लोग बैठक में आए हैं, यह हमारी सबसे बड़ी दौलत है। कांबोज ने यह बातें सोमवार को इंद्री स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

loksabha election banner

कांबोज ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनावी नतीजों से हताश होने की जरूरत नहीं है। कार्यकर्ताओं को किसी भी कार्य में परेशानी नहीं आने दी जाएगी। जीवन में जीत-हार तो चलती रहती है, लेकिन हमें केवल पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करना है। पूर्व मंत्री कांबोज ने कहा कि चुनाव में कुछ लोगो द्वारा मेरे खिलाफ दुष्प्रचार किया गया, जबकि मैंने कभी ऐसी ओछी और गंदी राजनीति नहीं की। हमेशा पार्टी के लिए कार्य किया और पार्टी के शीर्ष नेताओं का विश्वास जीतने का कार्य अपनी मेहनत से किया। इस अवसर पर अमनदीप सिंह विर्क, कमलजीत मंढान, सुरेंद्र चौहान, अमित गोयल, सुमेरचंद, जगदीश गोयल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.