बुजुर्ग महिला से छह तोले सोना ठगा
मेन बाजार में दो बदमाशों ने 65 वर्षीय महिला को सम्मोहित कर छह तोले सोना ठग लिया। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में बाइक सवार इन बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
संवाद सहयोगी, घरौंडा : मेन बाजार में दो बदमाशों ने 65 वर्षीय महिला को सम्मोहित कर छह तोले सोना ठग लिया। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में बाइक सवार इन बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
बृहस्पतिवार सुबह 65 वर्षीय शांति देवी पुराने बाजार से अपने घर आ रही थी। रास्ते में दो युवक ने एक-दूसरे की इनामी पर्ची निकाल रहे थे। पर्ची निकालने वाले व्यक्ति को नकद इनाम मिल रहा था। इनमें एक युवक ने बुजुर्ग को भी पर्ची निकालने के लिए कहा। महिला ने पैसे ना होने की बात कहकर मना कर दिया। इस पर आरोपित ने अपने पास से पैसे देकर उनको पर्ची निकालने के लिए राजी कर लिया। बुजुर्ग महिला ने पर्ची निकाली तो उसमें से सौ रुपये का नोट निकला। उसके बाद युवक महिला को जो कहते रहे, वह करती गई। इसी दौरान आरोपितों ने महिला से सोने के कड़े निकालने को कहा तो उसने वह दे दिए। बाद में दो अंगुठियां भी निकालकर दे दी। दोनों बदमाश सोना ठगकर रफूचक्कर हो गए।
बुजुर्ग महिला का कहना है कि उसे कुछ पता नहीं कि उसके साथ क्या हुआ और कैसे बदमाशों ने उसके जेवरात लूटे। महिला के बेटे कमल शर्मा ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
जल्द पकड़ लेंगे बदमाशों को
मेन बाजार में महिला शांति देवी को सम्मोहित कर सोने के जेवरात ठगे जाने की शिकायत उनके पुत्र ने दी है। बदमाश सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। जल्द ही उन्हें पकड़ लेंगे।
-बलवान ¨सह, जांच अधिकारी, थाना घरौंडा।