छात्राओं ने शतरंज में जीता सिल्वर
संवाद सूत्र, निगदू कस्बे के माता राम प्यारी डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने डीएवी जोन की तरफ से हुई खेल प्रतियोगिता में शतरंज में जीतकर सिल्वर मेडल हासिल किया। यह प्रतियोगिता डीएवी स्कूल कैथल में आयोजित की गई थी।
संवाद सूत्र, निगदू
कस्बे के माता राम प्यारी डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने डीएवी जोन की तरफ से हुई खेल प्रतियोगिता में शतरंज में जीतकर सिल्वर मेडल हासिल किया। यह प्रतियोगिता डीएवी स्कूल कैथल में आयोजित की गई थी। स्कूल पहुंचने पर सिल्वर पदक विजेता छात्राओं का स्वागत किया। स्कूल के प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने बताया कि खेल प्रतियोगिता में स्कूल की छात्राओं का बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा। प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने बताया कि शतरंज प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं की शीतल, निताक्षी, शिक्षा और 11वीं कक्षा की कोमल और आठवीं कक्षा की कोमल ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर पदक जीता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना क उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए आशीर्वाद दिया। संजय शर्मा ने बताया कि आज के युग में बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। उन्होंने स्कूल के सभी बच्चों को होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।