नई तकनीकों से किसानों को जोड़ने के लिए सरकार प्रतिबद्ध-दुष्यंत
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के हितों के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है और नई तकनीक से किसानों को जोड़ा जाए। इसके लिए भी सरकार प्रतिबद्ध है। वे शनिवार को असंध रोड स्थित जेपी फूड इंडस्ट्रीज की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित किसानों को संबोधित कर रहे थे।
जागरण संवाददाता, करनाल : उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के हितों के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है और नई तकनीक से किसानों को जोड़ा जाए। इसके लिए भी सरकार प्रतिबद्ध है। वे शनिवार को असंध रोड स्थित जेपी फूड इंडस्ट्रीज की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित किसानों को संबोधित कर रहे थे।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जहां कृषि के क्षेत्र में नई तकनीकों का लाभ लेकर किसान समृद्ध हो रहा है। दूसरी ओर पराली को जलाने के स्थान पर फसल अवशेष प्रबंधन की ओर भी सरकार किसानों को जागरूक कर रही है। उन्होंने कहा कि पोल्ट्री उद्योग भी कृषि से जुड़ा उद्योग है, कृषि उत्पादों और फसल अवशेषों का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग पोल्ट्री उद्योग में हो तो उससे भी किसान को अधिक लाभ मिल सकता है। उन्होंने पोल्ट्री एसोसिएशन द्वारा खरीद गए बाजरे को पोल्ट्री उद्योग में उपयोग कर किसानों को लाभ देने के प्रस्ताव की भी सराहना की।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राइस मिलों में स्टॉक की फिजिकल वेरिफिकेशन की रिपोर्ट आ गई है। अगले दो दिनों में दूसरे राउंट के वेरिफिकेशन की भी रिपोर्ट आ जाएगी। पहले राउंड में सामने आई रिपोर्ट के डाटा में काफी अंतर है। सरकार एक सप्ताह में बैठक बुलाकर आगामी कार्रवाई का निर्णय लेगी। उन्होंने जजपा विधायक रामकुमार गौतम के इस्तीफे के सवाल पर चुप्पी साध ली।
उन्होंने कहा कि पोल्ट्री एसोसिएशन के बाजरे की खरीद से किसान को भी उसके अनाज का उचित दाम मिलेगा और पोल्ट्री उद्योग भी समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर होगा। इस मौके पर जजपा के जिला प्रधान प्रेम शाहपुर, उपाध्यक्ष नफे सिंह मान, जजपा नेता बृज शर्मा, केसी बांगड़, मोहसीन चौधरी, यशकरण राणा, सरदार इंद्रजीत, जगरूप संधू, सतीश बल्हारा, धर्मवीर पाढा, सुरेन्द्र कुमार बुटानी, मनोज राणा, कृष्ण राठी, विनोद कुमार, राजेन्द्र मोंगा, सतनाम सिंह, बलबीर सिंह, नरेश खन्ना, सुभाष नरवाल, जोगिन्द्र लाठर, अश्विनी जैन, शमशेर सिंह संधू आदि उपस्थित रहे।