सफाईकर्मियों के समर्थन में करेंगे भूख हड़ताल : तंवर
फोटो---37 नंबर है। प्रस्तावित संविधान रैली की समीक्षा करने पहुंचे तंवर बोले-देश का संविध्
फोटो---37 नंबर है। प्रस्तावित संविधान रैली की समीक्षा करने पहुंचे तंवर बोले-देश का संविधान खतरे में जागरण संवाददाता, करनाल
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर 27 मई को संविधान बचाओ रैली की समीक्षा के लिए करनाल की पुरानी सब्जी मंडी पहुंचे। कार्यकर्ताओं से रैली को लेकर विचार विमर्श किया।
अशोक तंवर ने कहा कि यदि सरकार ने सफाईकर्मियों की मांगें नहीं मानी तो वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से सरकारी पदों का दुरुपयोग कर केंद्र में बैठे बड़े नेता व आरएसएस के नेता कहते हैं कि हम संविधान बदल देंगे। पिछले दिनों जिस तरह से एससीएसटी एक्ट में बदलाव करने की कोशिश की गई। इससे आज हमारे देश का संविधान खतरे में है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर 23 अप्रैल को यह निर्णय लिया गया कि संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरे देश में संविधान बचाओ रैलियों का आयोजन करेगी।
जब भाजपा सरकार के विधायक और सांसद इस तरह से संविधान बदलने व अनाप-शनाप की ब्यानबाजी कर रहे हैं। मोदी इस पर चुप हैं। यह बड़ा ¨चता का विषय है। उन्होंने कहा कि गोवा, मणिपुर, मेघालय के चुनावो में भाजपा ने खरीद फरोख्त कर सरकार बनाई। क्या यह लोकतंत्र के लिए खतरा नहीं है? पूरे देश में न्यायपालिका व मीडिया पर जिस तरह से दबाव बनाया जा रहा है। तंवर ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगो को सरकार जल्द से जल्द पूरा करें। अगर कल तक उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह खुद गुरुग्राम जाकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
सफाई कर्मचारियों को उनका हक दिलाकर ही दम लेंगे। देश के नागरिक इसे देख रहे हैं। कर्नाटक में हुई भाजपा सरकार की हार से भाजपा का बुरा समय शुरू हो चुका है। 2019 के चुनाव में देश व प्रदेश की जनता भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी। अशोक तंवर ने हिसार में सीएम मनोहर लाल पर काला तेल डाले जाने की ¨नदा की और कहा कि ऐसा नहीं करना चाहिए।
अगर कोई भाजपा सरकार से गुस्सा है तो उस गुस्से को वोट के माध्यम से जाहिर कर सकता है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादियान, कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज पुनिया, जयपाल ¨सह लाली, अनुसूचित जन-जाति विभाग के चेयरमैन ज्ञान सहोता, डा. सुनील पंवार, कृष्ण शर्मा बसताड़ा, राजेंद्र कल्यण, डॉ. खजान ¨सह, रघुबीर रोड, जंगला राम, संतोष तेजान, सुषमा नागपाल, श्रवण कुमार, पवित्र विर्क, विशाल ¨सगला व जगबीर जोगना मौजूद रहे।