दीपावली कल और आज पर नाटक मंचित
दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-7 में दीपावली समारोह का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, करनाल
दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-7 में दीपावली समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में स्कूली बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसमें विद्यालय की अकादमिक सलाहकार नीना रॉय सिंह बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। इसका शुभारम्भ नीना राय सिंह और प्रधानाचार्या शालिनी नारंग ने किया। विद्यार्थियों ने दीपावली कल और आज नाटक के माध्यम से सभी को यह संदेश दिया कि पटाखों से रहित दीपावली कैसे मनाई जा सकती है। दीपावली की आड़ में पनप रहे भ्रष्टाचार दिखावे से दूर कैसे रह सकता है। आज के इस पावन पर्व पर एक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी बच्चों को यह भी बताया गया कि पटाखा फैक्ट्रियों में किस प्रकार बाल मजदूरी कराई जा रही है, उसे कैसे रोका जा सकता है। इसी प्रकार राम दरबार, हनुमान चालीसा की प्रस्तुति ने सभी का मन अपनी ओर मोह लिया। दीपावली के पावन पर्व पर विद्यालय में मिलाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विगत वर्षों में पास हुए विद्यार्थी विद्यालय में पुन: एकत्रित हुए। प्रधानाचार्या शालिनी नारंग ने दीपावली पर सभी को शुभकामनाएं दी।