पानी निकासी व्यवस्था चरमराई, नालियां ब्लॉक
संवाद सूत्र, निगदू : कस्बे के वार्ड नंबर-15 में गंदगी का आलम है। पानी निकासी की भी कोई व्यवस्थ
संवाद सूत्र, निगदू : कस्बे के वार्ड नंबर-15 में गंदगी का आलम है। पानी निकासी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में नालियां गंदगी से ओवरफ्लो हैं। इन अव्यवस्थाओं के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण क्षेत्र में बीमारियों के फैलने का भी अंदेशा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार क्षेत्र की समस्याओं को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को गुहार लगा चुके हैं। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वार्डवासी अशोक तेहरी, विजय धमीजा, नितेश अरोड़ा, मोंटू जसूजा व दर्शन धमीजा ने बताया कि ग्राम पंचायत को भी समस्या के समाधान के लिए गुहार लगा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पानी निकासी की व्यवस्था ना होने के कारण गंदगी लोगों के घरों में घुस रही है। ज्यादातर लोग पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित हैं। क्षेत्र में आवारा पशुओं की भी भरमार है। उन्होंने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।