हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाएगी जनता : डॉ. तंवर
करनाल के असंध में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कहा कि अगली बार प्रदेश की जनता हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाएगी।
संवाद सहयोगी, असंध : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कहा कि अगली बार प्रदेश की जनता कांग्रेस की सरकार बनाएगी ओर भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। करनाल रोड स्थित प्रदेश सचिव पंकज पुनिया के कार्यालय में तंवर ने कहा कि कांग्रेस आज मजबूत सिथति में है। किसानों को कोई भी लाभ भाजपा द्वारा नहीं दिया गया जबकि चुनावी दिनों में प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह द्वारा अनेकों वादे किसान हितों के लिए किए गए थे। देश के 3 राज्यों की तरह हरियाणा में भी जनता कांग्रेस की सरकार बनाएगी। राजकुमार सैनी तो हरियाणा को जलाने वालों में शामिल रहे और कुछ और लोग भी उनके सहयोगी रहे, जनता सब जानती है। उन्होंने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें दिल्ली को संभाल कर रखना चाहिए, हरियाणा में उनके लिए कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई फुट नहीं है, हर नेता कांग्रेस को मजबूत करने में लगा हुआ है।
पंकज पुनिया ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा को वोट देकर पछता रही है। इस मौके पर कांग्रेस नेता कैप्टन तारा चंद, रा¨जदर कियांन, महेंद्र शर्मा, स¨तदर मान, सत¨वदर ¨सह, डा. सुनील, कृष्ण बसताड़ा मौजूद थे।