डॉ. आरपी सैनी बने ग्लोबल ¨हदी साहित्य एवं शोध संस्थान का प्रांतीय अध्यक्ष
डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरपी सैनी को ग्लोबल ¨हदी साहित्य एवं शोध संस्थान का प्रांतीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संस्थान के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष टोरंटो कनाडा विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ. सरन घई व भारत में राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुग्राम विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ. मार्कडेंय आहूजा ने प्रदेश में ¨हदी भाषा के सम्मान में बढ़ोतरी के लिए डॉ. आरपी सैनी को यह पदभार सौंपा है।
जागरण संवाददाता, करनाल : डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरपी सैनी को ग्लोबल ¨हदी साहित्य एवं शोध संस्थान का प्रांतीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संस्थान के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष टोरंटो कनाडा विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ. सरन घई व भारत में राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुग्राम विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ. मार्कडेंय आहूजा ने प्रदेश में ¨हदी भाषा के सम्मान में बढ़ोतरी के लिए डॉ. आरपी सैनी को यह पदभार सौंपा है।
डॉ. आरपी सैनी ने बताया कि ग्लोबल ¨हदी साहित्य एवं शोध संस्थान एक अंतराष्ट्रीय संस्था है, जो ¨हदी भाषा के विकास के लिए कार्यरत है। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें मिली है, वह इसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वाह करेंगे। ¨हदी भाषा को अधिक से अधिक संगोष्ठियों व शोधों के माध्यम से बढ़ावा देंगे। डा. सैनी की नियुक्ति से ¨हदी प्रेमियों में खुशी की लहर है। उन्होंने हाल ही में ¨हदी साहित्य एवं मीडिया के योगदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया था। जिसमें विद्वानों, साहित्यकारों, ¨हदी प्रेमियों ने भाग लेकर ¨हदी पर ¨चतन और विचार विमर्श किया था। इससे पहले दिसंबर माह में भी वें डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम एजुकेशन एंड एक्सिलेंस अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं।