Move to Jagran APP

डॉक्टरों ने किया किशोरों का मार्गदर्शन

संवाद सहयोगी, तरावड़ी : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोज

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 02:10 AM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 02:10 AM (IST)
डॉक्टरों ने किया किशोरों का मार्गदर्शन
डॉक्टरों ने किया किशोरों का मार्गदर्शन

संवाद सहयोगी, तरावड़ी : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. अंजू के मार्गदर्शन में किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। परामर्शदाता संजय कुमार ने किशोर व किशोरियों को अनिमिया तथा मानसिक विकार जैसे ¨चता प्रतिबल आदि के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यदि किशोर अवस्था में सही मार्गदर्शन मिल जाए तो किशोर एक स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकते है। डॉ. सुभाष ने भी किशोरों की बढ़ती उम्र के दौरान होने वाले बदलाव के बारे में जानकारी दी तथा किशोरों की हेल्थ चेकअप किया। प्रधानाचार्य ने भी बच्चों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हर युवा को चाहिए कि वह नशे आदि से बचकर अपने जीवन को बेहतर बनाए। किशोर स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर वजन, ऊंचाई, बीएमआइ, पें¨टग प्रतियोगिता व रोल प्ले तथा एनीमिया की गतिविधियां करवाई गई। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग से एएनएम संतरो, विजेंद्र सावंत मौजूद रहीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.