दीपावली पर न करें आतिशबाजी का प्रयोग : सुमन
दीपावली हमारी संस्कृति से जुड़ा त्योहार है। हमें भाईचारे का संदेश देते हुए मिठाई बांटकर पर्व मनाना चाहिए। सुमन बंसल ने कहा कि हमें खुशियां बांटने के साथ-साथ प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने को लेकर सभी को जागरूक करना चाहिए।
By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Oct 2019 07:58 AM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 07:58 AM (IST)
संवाद सहयोगी, तरावड़ी : समाज सेविका सुमन बंसल ने कहा कि दीपावली पर्व पर हमें आतिशबाजी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। कई बार इससे आग लगने की भी संभावना होती है। साथ ही पर्यावरण भी प्रदूषित होता है।
उन्होंने कहा कि दीपावली हमारी संस्कृति से जुड़ा त्योहार है। हमें भाईचारे का संदेश देते हुए मिठाई बांटकर पर्व मनाना चाहिए। सुमन बंसल ने कहा कि हमें खुशियां बांटने के साथ-साथ प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने को लेकर सभी को जागरूक करना चाहिए। साथ ही दीपों के इस पर्व पर सामाजिक बुराइयों को जड़ से मिटाने का संकल्प लेना चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें