डीजे बजाया और शराब पी तो होगा सामाजिक बहिष्कार
जागरण संवाददाता, करनाल रजक (धोबी) समाज सुधार समिति की मी¨टग जिले के शेखपुरा जागीर गा
जागरण संवाददाता, करनाल
रजक (धोबी) समाज सुधार समिति की मी¨टग जिले के शेखपुरा जागीर गांव में प्रदेशाध्यक्ष राजबीर टिटोली की अध्यक्षता में हुई। मी¨टग में शादी-ब्याह में डीजे बजाने वाले व शराब न छोड़ने वालों का सामाजिक बहिष्कार करने जैसे सख्त फैसले लिए गए। साथ ही समिति की करनाल कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। समिति किसी भी क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित करने, गरीब बच्चे को पढ़ाई में आर्थिक मदद, सरकार द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक मुद्दों आदि पर मुहिम भी चलाएगी। समिति के मुख्य सलाहाकार रामदिया की देखरेख में हुई। जबकि मंच संचालन सुभाष इसराना ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक व प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मो. मंगत शेखपुरा, सोनीपत, कर्मबीर प्रधान, चीमन, रमजानी, नूर हसन, जींद जयपाल, उमेद ¨सह खजांची, इस्माइल, फीमुद्दीन, रफीक, मो. रफी पूर्व फौजी व जाकिर मौजूद रहे।
सफिया को करनाल की कमान
मी¨टग में रजक (धोबी) समाज सुधार समिति की जिला करनाल की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें मो. सफिया शेखुपरा जागीर को प्रधान व सितार अहमद को उपप्रधान नियुक्त किया गया। सलीम खान गुढ़ा को मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इमरान खान को सहसचिव, वसीम अली को मुख्य खजांची, जमील अहमद को खंचाजी नियुक्त किया गया। तरावली टापू शेरगढ़ को ऑडिटर, निजामुद्दीन को मुख्य सलाहाकार, ईस्माइल को सलाहाकार नियुक्त किया गया। इसके अलावा असलम, बूरा, वहिद, यामिन, इरफान, खुर्शीद, नूरहसन व लियाकत को सदस्य बनाया गया।
मेडल विजेता साहिल को मिला सम्मान
रजक समाज सुधार समिति ने गांव शेखपुरा जाहगीर के होनहार खिलाड़ी साहिल को सम्मानित किया। साहिल ने ने 8 से 12 जनवरी को कोलकता में हुई 23वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया था। साहिल ने देश में नौवां और हरियाणा में दूसरा स्थान हासिल किया। रजक समाज सुधार समित के महासचिव मो. गफूर खान ने अपने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की रीढ़ है। हमें अपने बच्चों को द्दीनी शिक्षा के साथ साथ आधुनिक शिक्षा देने पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि समिति ने आठ जिलों में कार्यकारिणी गठित कर दी है। अगले दो-तीन माह में प्रदेश के हर जिले में समाज की कार्यकारिणी गठित कर दी जाएगी। इसके बाद समिति समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ कड़े फैसले लेगी।