स्वतंत्रता दिवस पर काले कपड़े पहनकर रोष जताएंगे दिव्यांग
जागरण संवाददाता, करनाल : लघु सचिवालय के सामने हरियाणा सर्व विकलांग संगठन कार्यवाही समिति
जागरण संवाददाता, करनाल : लघु सचिवालय के सामने हरियाणा सर्व विकलांग संगठन कार्यवाही समिति का धरना 14वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को राजीव शर्मा कुडलन की अध्यक्षता में दिव्यांगों ने रोष जताया। राजीव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशभर के दिव्यांग करनाल में इकट्ठा होंगे और काले कपड़े व काली टोपी पहनकर रोष प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनके प्रदर्शन में अड़चन पैदा की तो इसके लिए सरकार खुद जिम्मेदारी होगी। धरनाध्यक्ष गुलाब ¨सह ढाका ने प्रदेश के दिव्यांगों से अपील की कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में करनाल पहुंचे और अपनी आवाज बुलंद करें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के बाद भी करनाल में धरना जारी रहेगा। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सेवा ¨सह आर्य विकलांगों की मांगों का समर्थन किया। इस अवसर पर कल्याण ¨सह, विजय खोखर, राकेश, अनिल शर्मा, पंकज सोनीपत, राजेश, विजय खोखर, सतबीर कुरुक्षेत्र, सुनीता शर्मा, अंगूरी देवी, कृष्णा संगोही व ऊषा देवी मौजूद रही।