Move to Jagran APP

गंदगी से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन

गांव फूसगढ़ मे खाली पड़े प्लॉट में गंदगी की वजह से हो रही परेशानी के कारण शुक्रवार को गांव की महिलाओं ने नगर निगम में बवाल काटा। महिलाओं का कहना है कि इस प्लॉट में गोबर और गंदगी की वजह से बीमारियां फैल रही हैं। इस ओर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 06:46 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 06:46 PM (IST)
गंदगी से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन
गंदगी से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, करनाल

prime article banner

करनाल। गांव फूसगढ़ मे खाली पड़े प्लॉट में गंदगी की वजह से हो रही परेशानी के कारण शुक्रवार को गांव की महिलाओं ने नगर निगम में बवाल काटा। महिलाओं का कहना है कि इस प्लॉट में गोबर और गंदगी की वजह से बीमारियां फैल रही हैं। इस ओर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। आज तक न ही यह पता है कि यह प्लॉट किसका है। महिलाओं ने मांग की है कि इस प्लॉट के मालिक को नोटिस भेजा जाए।

गांव फूसगढ़ की महिलाओं ने युवा बोलेगा मंच की टीम के साथ मिलकर नगर निगम कार्यालय में रोष जताया। मंच के प्रदेश अध्यक्ष जेपी शेखपुरा ने बताया कि 20 साल से 1500 गज का यह प्लॉट जिसका कोई वारिस सामने नहीं आ रहा है। बताया जा रहा है कि बैंक कॉलोनी के नाम से यहां प्लॉट काटे थे। इसके बाद यह प्लॉट किसका है, यह पता नहीं चल रहा। गांव के ही लोग वहां गोबर डाल गंदगी फैला रहे हैं। कुछ जागरूक महिलाएं इस समस्या के लिए अभियान छेड़ रही हैं। आज वे नगर निगम में कमिश्नर से मिलने पहुंचे थे,लेकिन कमिश्नर साहब अपने काम में व्यस्थ थे और ग्रामीण से नहीं मिले और उनका कहना था कि इसमें हम क्या करें। ग्रामीणों को ही समझना होगा। इसकी थोड़ी देर बाद जब बाहर खड़ी महिलाएं गुस्साई हैं। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी नगर निगम की है कि समस्या का समाधान करे। इसके बाद मौके पर ईओ धीरज कुमार बात करने पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि मौके पर जाकर देखा जाएगा। इस मौके पर मुकेश लाठर, कांता नीलम, अनिता, निधा देवी, परमजीत, गीता, मुकेश ¨बदल, अनिल ¨बदल इनके अलावा मंच के करनाल अध्यक्ष रवि भाटिया, साध्वी राज सोनी, संजू मलिक, किरण देवी, विशाल सैनी और अंकुश शर्मा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.