कार्यक्रम में मौलिक अधिकारों पर की चर्चा
जागरण संवाददाता, करनाल केवीए डीएवी महिला महाविद्यालय में राजनातिक विज्ञान विभाग की ओर से न
जागरण संवाददाता, करनाल
केवीए डीएवी महिला महाविद्यालय में राजनातिक विज्ञान विभाग की ओर से नागरिकों के मौलिक व सामान्य अधिकार विषय पर विस्तृत व्याख्यान पाठ्यक्रम से संबंधित कक्षा प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। डॉ. नीरज बातीश, इंस्टिट्यूट ऑ़फ लॉ, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मुख्य वक्ता रहे। अपने वक्तव्य में उन्होंने मुख्य रूप से नागरिकों के मौलिक अधिकारों व सामान्य अधिकारों की चर्चा की। उन्होंने अधिकारों के उछ्वव, संबंधित विचारधाराएं व विश्व में मुख्य संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा के अधिकार सूचना का अधिकार, निजता का अधिकार विषय पर चर्चा की। इसी दौरान प्राचार्या नीलम लांबा ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि छात्राओं के बौद्धिक विकास के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन जरूरी है। व्याख्यान के बाद राजनीति विज्ञान की सभी छात्राओं के लिए कक्षा प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया।