बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा
मुरादगढ़ में भारतीय किसान यूनियन की बैठक में समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 08:49 AM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 08:49 AM (IST)
संवाद सहयोगी, इंद्री : मुरादगढ़ में भारतीय किसान यूनियन की बैठक में समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। वरिष्ठ नेता सेवा सिंह आर्य, राजपाल ने कहा कि किसानों ने फसल की अधिक पैदावार करके देश में अन्न संकट नहीं होने दिया बल्कि सरकार के पास अनाज रखने के लिए गोदाम कम पड़ जाते हैं। कर्ज तले दबे किसान आज भी आत्महत्याएं करने को मजबूर हैं। यूनियन के नेताओं ने मांग की कि धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2500 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। सब्जी की फसल का समर्थन मूल्य लागू किया जाए। इस मौके पर भीम सिंह, विकास, इसम सिंह, राजपाल, राजीव, प्रिस और प्रवीन मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें