Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री की डिनर डिप्लोमेसी, समाजसेवियों व व्यापारियों के साथ किया रात्रि भोज

जागरण संवाददाता, करनाल नगर निगम चुनाव के रण में मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी उतर चुके हैं। उन्ह

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 01:32 AM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 01:32 AM (IST)
मुख्यमंत्री की डिनर डिप्लोमेसी, समाजसेवियों व व्यापारियों के साथ किया रात्रि भोज
मुख्यमंत्री की डिनर डिप्लोमेसी, समाजसेवियों व व्यापारियों के साथ किया रात्रि भोज

जागरण संवाददाता, करनाल

prime article banner

नगर निगम चुनाव के रण में मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी उतर चुके हैं। उन्होंने सबसे पहले शहर के समाजसेवियों और व्यापारियों की नब्ज टटोली। इसके लिए उन्होंने डिनर डिप्लोमेसी का सहारा लिया। उनके साथ रात्रि भोज करते हुए चुनाव पर राय मांगी और साथ ही भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने लोगों से मिले सुझाव पर वादा किया कि वह जनता के बीच में और अधिक समय व्यतीत करेंगे। उन्होंने एक-एक करके व्यापारियों और समाजसेवियों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

व्यापारियों और समाजसेवियों ने सीएम का आश्वस्त किया कि वह भाजपा के साथ हैं और पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए कार्य करेंगे। इस साल करनाल में जनता के बीच में जाऊंगा 50 बार

सीएम मनोहर लाल ने व्यापारियों और समाजसेवियों से मिले सुझाव के बाद कहा कि वे जनता के सेवक हैं। वह करनाल में अपनी उपस्थिति और बढ़ाएंगे। हफ्ते में एक बार और पूरे वर्ष में 50 बार जनता के बीच में जाएंगे। यदि किसी को गिलाशिकवा हो तो दूर किया जाएगा। सुझाव दिया गया कि लोगों के बीच में रहकर और पकड़ बनाई जाए। इस पर सीएम ने कहा कि इन चुनाव में अब कम समय रह गया है। इसलिए सभी साझा प्रयास करते हुए भाजपा प्रत्याशियों को मजबूती प्रदान करें। जात-पात छोड़ भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में करें मतदान

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जात-पात से ऊपर उठकर मतदान करें। भाजपा प्रत्याशियों के हाथ मजबूत करें। केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार होने से आसानी से होते हैं काम

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि केंद्र में भी भाजपा की सरकार है और राज्य में भी। इसलिए लोगों के काम आसानी से हो रहे हैं। करनाल सहित पूरे प्रदेश का विकास प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.