भोलेनाथ से की सुख-समृद्धि व शांति की कामना
श्री राम मंदिर सेक्टर आठ में भोलेनाथ को रिझाने के लिए 51 मंत्र पढ़े गए। श्रद्धालुओं ने सामूहिक तौर पर मंत्रों का जाप किया। शिव शंकर से शांति एवं सुख समृद्धि की कामना की।
जागरण संवाददाता, करनाल
श्री राम मंदिर सेक्टर आठ में भोलेनाथ को रिझाने के लिए 51 मंत्र पढ़े गए। श्रद्धालुओं ने सामूहिक तौर पर मंत्रों का जाप किया। शिव शंकर से शांति एवं सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को दूध, दही, घी, शक्कर व शहद से पंचामृत स्नान करवाया। मुख्य यजमान के रूप में तरसेम गुप्ता पहुंचे। पंडित विनोद जोशी ने जगत के रंग में क्या देखूं मुझे तेरा एक सहारा काफी है गाकर आई संगत को भाव विभोर कर दिया। डा. केएल डांग ने कहा कि भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने वाले व्यक्ति का जीवन सार्थक हो जाता है। शिव शंकर कभी अपने भक्तों को निराश नहीं करते। प्रतिदिन ईश्वर का स्मरण करना चाहिए। इस अवसर पर चंद्र बत्रा, पंडित हरीश पंत, सीमा बंसल, कमलेश कपूर, डा. केएल डांग, डा. आरके सचदेवा, अशोक मदान व मुरारी बत्रा मौजूद रहे।