श्रीराम ने लोगों को सत्य, मर्यादा और कर्मशील बनने का ज्ञान दिया: राजन महाराज
श्री सांवरिया मित्र मंडल की ओर से श्री सनातन धर्म मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा का रविवार को श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद उठाया। नौ दिन चले कथा कार्यक्रम का रविवार को विश्राम हुआ।
जागरण संवाददाता, करनाल : श्री सांवरिया मित्र मंडल की ओर से श्री सनातन धर्म मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा का रविवार को श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद उठाया। नौ दिन चले कथा कार्यक्रम का रविवार को विश्राम हुआ। राजन महाराज ने कहा कि रामनवमी पर्व से हमें भगवान श्री राम के बताए मार्गो पर चलने की प्रेरणा मिलती है। श्री राम ने अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करते हुए 14 वर्ष बनवास में काट दिए। प्रभु प्रभु राम ने मनुष्य तन धारण कर लोगों को सत्य, पवित्रता, मर्यादा व कर्मशील आदि का ज्ञान दिया। भगवान राम का संपूर्ण जीवन ही लोक कल्याण को समर्पित रहा। उनकी कथा को सुन भक्तगण भाव विभोर हो जाते हैं। इस अवसर पर श्री सांवरिया मित्र मंडल के सदस्यों ने कथा श्रवण करने पहुंचे श्रद्धालुओं को रामनवमी की बधाई दी। करनाल के लोगों को श्रीराम की संगीतमय कथा सुनाने के लिए कथावाचक राजन महाराज का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान सुनील चावला, मंडल से राकेश गोयल, विजेंद्र गोयल, राजेश गुप्ता, सुरेंद्र सैनी, राज बजाज, कर्मचंद खुराना, जसवंत राय, महिद्र बत्तरा, राजेश सैनी, प्रेमचंद गर्ग, रामपाल, दीपक गुप्ता, गणेश गर्ग, अशोक गुप्ता, पंकज गुप्ता, योगेंद्र गुप्ता, धर्मतोष दूबे, पवन सैनी, वीरेंद्र मान मौजूद थे।