Move to Jagran APP

दीप जलाकर मनाई देव दीपावली

देवी मंदिर में देव दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 08:42 AM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 06:15 AM (IST)
दीप जलाकर मनाई देव दीपावली
दीप जलाकर मनाई देव दीपावली

संवाद सहयोगी, घरौंडा : देवी मंदिर में देव दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया। देवी मंदिर के प्रांगण में आचार्य मणिप्रसाद गौतम और महिला श्रद्धालुओं ने मंदिर को सजाया और दीप जलाए। आचार्य मणिप्रसाद गौतम ने देव दीपावली के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही सुख शांति के लिए हवन किया गया। आचार्य मणिप्रसाद गौतम ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के ही दिन देव दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। हर त्योहार की तरह यह त्योहार भी कई राज्यों में मनाया जाता है, लेकिन इसका सबसे ज्यादा उत्साह बनारस में देखने को मिलता है। इस दिन मां गंगा की पूजा की जाती है। इस दिन गंगा के तटों का नजारा अद्भुत होता है, क्योंकि देव दीपावली के इस पर्व पर गंगा नदी के घाटों को दिए जलाकर रोशन किया जाता है। इस त्योहार यह भी मान्यता है कि इस दिन देवता पृथ्वी पर आते हैं। इस माह में ब्रह्मा, विष्णु, शिव, अंगिरा और आदित्य ने महापुनीत पर्वों को प्रमाणित किया है। इस वजह से कार्तिक पूर्णिमा के पूरे महीने को काफी पवित्र माना जाता है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.