हाउस टैक्स भरने के बावजूद निगम नहीं दे रहा सुविधाएं
नगर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली इन दिनों सवालों के घेरे में है। शहर को स्मार्ट बनाने के प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने से लेकर लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाउस टैक्स वसूली में नगर निगम का खजाना न भर पाने वाले अधिकारी शहर की सीवर व्यवस्था व सड़कों पर सफाई नहीं करवा पा रहे हैं। प्रेम नगर में बेसहारा पशु लोगों को चोटिल कर रहे हैं और मेयर द्वारा जारी हेल्प नंबर पर शिकायत के बावजूद लोगों को मदद नहीं मिल रही है। नगर निगम कार्यालय में सफाई कर्मचारी अपने मांगों को लेकर 50 दिन से अधिक समय से हड़ताल पर बैठे हुए हैं लेकिन उनकी समस्या का हल करने में सभी अधिकारी व नेता बेबश हो चुके हैं।
जागरण संवाददाता, करनाल : नगर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली इन दिनों सवालों के घेरे में है। शहर को स्मार्ट बनाने के प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने से लेकर लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाउस टैक्स वसूली में नगर निगम का खजाना न भर पाने वाले अधिकारी शहर की सीवर व्यवस्था व सड़कों पर सफाई नहीं करवा पा रहे हैं। प्रेम नगर में अंचसास पशु लोगों को चोटिल कर रहे हैं और मेयर द्वारा जारी हेल्प नंबर पर शिकायत के बावजूद लोगों को मदद नहीं मिल रही है। नगर निगम कार्यालय में सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 50 दिन से अधिक समय से हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन उनकी समस्या का हल करने में सभी अधिकारी व नेता बेबस हो चुके हैं।
फोटो 25
समय पर देते टैक्स, नहीं मिलती सुविधाएं
समय 11.48 बजे
हाउस टैक्स जमा कराकर निकल रहे बसंत विहार निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि समय पर हाउस टैक्स जमा करवाते हैं, लेकिन निगम अधिकारियों की तरफ से पक्की सड़कें नसीब नहीं हो रही हैं। सीवर का काम अभी तक पूरा नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते स्ट्रीट लाइट भी नहीं मिली है। 30 वर्षों से क्षेत्र संवरने की जगह पिछड़ता जा रहा है। -------²श्य 2----
नगर निगम में आधार कार्ड सुविधा
समय 11.52 बजे
लोगों की सहूलियत के लिए जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र व सीवर-पेयजल का बिल जमा करवाने के लिए हेल्प डेस्क पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई है। इसके अलावा, आधार कार्ड भी बनाए जाने लगे हैं। कर्मचारी नीरू ने बताया कि जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने आने वाले अभिभावक अपने बच्चे का यहां आधार कार्ड बनवा सकते हैं और आधार कार्ड संबंधित अन्य समस्याओं पर भी मदद की जा रही है। --²श्य 3----
फोटो 26
खेतों में बने कमरे का भेजा एक लाख रुपये का टैक्स
समय : 11.58 बजे
पेयजल-सीवर का बिल जमा करवाने पहुंचे कंबोपुरा निवासी रमेश कुमार ने बताया कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण शहर में पेयजल-सीवर की व्यवस्था से लोग परेशान हैं। शहर में टैक्स वसूली में फेल साबित हो रहे अधिकारियों ने खेत में बने कमरों का एक लाख रुपये हाउस टैक्स भेज दिया गया है। नगर निगम अधिकारियों से बात की, लेकिन हल नहीं निकाला जा रहा है। ---²श्य 4----
निगम प्रशासन का विरोध कर रहे कर्मचारी
समय 12.08 बजे
नगर निगम में शामिल करने के लिए सफाई कर्मचारी पिछले 50 दिन से अधिक समय से धरने पर बैठे हैं और प्रशासन के खिलाफ रोजाना नारेबाजी कर रहे हैं। सफाई कर्मचारी यूनियन सदस्य वीरभान ने बताया कि अधिकारी व नेताओं ने अभी तक उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया है। नोटिफिकेशन के बावजूद अधिकारी लागू नहीं कर रहे हैं, जिसके चलते सफाई कर्मचारी लाभ से वंचित हैं।