विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करनाल में 2 अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा, निर्माणाधीन शोरूम और भवन ध्वस्त

Published: Fri, 14 Aug 2026 04:15 PM (IST)

करनाल में जिला नगर योजनाकार की टीम ने पुलिस बल के साथ मिलकर दो अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई की। ...और पढ़ें

करनाल अर्बन एरिया में दो अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा।

करनाल अर्बन एरिया में दो अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा।

HighLights

  1. करनाल में दो अवैध कॉलोनियों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई।

  2. निर्माणाधीन शोरूम और भवन ध्वस्त किए गए, पुलिस बल मौजूद।

  3. आमजन से वैध कॉलोनियों में ही निवेश की अपील की गई।

जागरण संवाददाता, करनाल। जिला नगर योजनाकार की टीम ने पुलिस बल के सहयोग से करनाल अर्बन एरिया में दो अवैध कॉलोनियों के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई की। कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में की गई।

पहली कार्रवाई सेक्टर-16 स्थित अंबेडकर भवन के नजदीक विकसित करीब 2.5 एकड़ में बने कॉलोनी एक निर्माणाधीन शोरूम और एक निर्माणाधीन भवन को तोड़ा गया। दूसरी कार्रवाई मंगल कॉलोनी पार्ट-2 के साथ लगती अवैध कॉलोनी में की गई। करीब तीन एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही इस कॉलोनी में एक निर्माणाधीन शोरूम को ध्वस्त किया गया।

जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अनुसार अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जा रही है।

वैध कॉलोनी में ही प्लॉट खरीदने की अपील

विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे प्रॉपर्टी डीलरों के झांसे में आकर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता की जांच करें और केवल स्वीकृत कॉलोनियों में ही निवेश करें।

साथ ही प्रॉपर्टी डीलरों से टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग, हरियाणा से लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही कॉलोनी विकसित करने का आग्रह किया गया है। इससे लोगों को अवैध निर्माण और निवेश से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा।