उपचुनाव में पुराने कार्यकर्ता को टिकट देने की मांग
जागरण संवाददाता, करनाल भाजपा सरकार की नीतियों से खफा होकर राष्ट्रवादी विचार मंच का गठन करने वाले पूर्व भाजपा पदाधिकारियों ने जींद उप चुनाव में संगठन के पुराने कार्यकर्ता को टिकट देने की वकालत की है। मंच का कहना है कि जींद में उप चुनाव में इनेलो के दिवंगत विधायक डा. हरि चंद मिड्डा के पुत्र कृष्ण मिड्डा को पार्टी में शामिल करके उन पर दांव खेलने जा रही है।
जागरण संवाददाता, करनाल
भाजपा सरकार की नीतियों से खफा होकर राष्ट्रवादी विचार मंच का गठन करने वाले पूर्व भाजपा पदाधिकारियों ने जींद उप चुनाव में संगठन के पुराने कार्यकर्ता को टिकट देने की वकालत की है। मंच का कहना है कि जींद में उप चुनाव में इनेलो के दिवंगत विधायक डा. हरि चंद मिड्डा के पुत्र कृष्ण मिड्डा को पार्टी में शामिल करके उन पर दांव खेलने जा रही है। गत दिनों चंडीगढ़ में कृष्ण मिड्डा को सीएम व पांच अन्य मंत्रियों की मौजूदगी में पार्टी में शामिल किया गया। जोकि सरासर गलत प्रक्रिया है। पार्टी में शामिल करने का अधिकार प्रदेशाध्यक्ष व संगठन मंत्री को होता है। इन दोनों में से कोई भी पदाधिकारी वहां मौजूद नहीं था।
मंच के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट बालकृष्ण शर्मा ने कहा कि 2014 में सरकार बनने के बाद अब भी उधारी के उम्मीदवारों पर दांव खेला जा रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में तो एक लक्ष्य था कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बने। कार्यकर्ताओं ने बाहर से लिए हुए उम्मीदवारों को बर्दाश्त कर लिया। लेकिन अगर 2019 या उप चुनाव जींद में यह प्रक्रिया दोबारा दोहराई गई तो हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे। विकास का दाव हर ओर किया जा रहा है। अगर वास्तविकता में विकास हुआ होता तो आज यह स्थिति होती कि अपने किसी पुराने कार्यकर्ताओं को उप चुनाव में टिकट देकर चुनाव में उतारते और उसे विजयी बनाते। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अमित शाह को भी इस संबंध में मांग पत्र भेजा गया है। इस दौरान भाजपा के महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश सचिव राजकमल मौजूद रही।