प्रकृति एवं जीवन का गहरा संबंध : मनोज चौधरी
भारत विकास परिषद शाखा तरावड़ी की ओर से आयोजित पौधरोपण अभियान के तहत ब्रह्माऋषि विद्या मंदिर में पौधे रोपित किए गए। इससे पहले पर्यावरण संरक्षण को लेकर स्कूल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें बच्चों को पर्यावरण के प्रति सचेत रहने की शपथ दिलाई गई।
संवाद सहयोगी, तरावड़ी : भारत विकास परिषद शाखा तरावड़ी की ओर से आयोजित पौधरोपण अभियान के तहत ब्रह्माऋषि विद्या मंदिर में पौधे रोपित किए गए। इससे पहले पर्यावरण संरक्षण को लेकर स्कूल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें बच्चों को पर्यावरण के प्रति सचेत रहने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने की। स्कूल के प्राचार्य राकेश शर्मा ने विशेष रूप से हिस्सा लिया। सभी पदाधिकारियों ने स्कूल में पौधे रोपित कर उनकी रक्षा करने का संकल्प दिलाया।
भाविप के अध्यक्ष मनोज चौधरी एवं प्राचार्य राकेश शर्मा ने कहा कि प्रकृति एवं जीवन का गहरा संबंध है। प्रकृति में पेड़-पौधे विद्यमान होंगे तभी पर्यावरण शुद्ध रह सकता है और शुद्ध वातावरण में ही मनुष्य चैन की सांस ले सकता है। पेड़-पौधों से हमें फल फूल, इमारती लकड़ी, फर्नीचर, दवाइयां व ताजी हवा भी मिलती है जिससे हमारा जीवन यापन ठीक प्रकार से हो पाता है। पर्यावरण को बचाना केवल सरकार का ही दायित्व नहीं है बल्कि सभी प्राणी व जीव-जंतु शुद्ध पर्यावरण के कारण ही जी रहे हैं।