विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना में अब 1.80 लाख आय तक के परिवार होंगे पात्र, हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये

Published: Thu, 22 Oct 2026 02:04 PM (GMT+05:30)

दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा दिया गया है, अब 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले ...और पढ़ें

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना में अब 1.80 लाख आय तक के परिवार होंगे पात्र (फाइल फोटो)

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना में अब 1.80 लाख आय तक के परिवार होंगे पात्र (फाइल फोटो)

HighLights

  1. योजना में अब 1.80 लाख वार्षिक आय वाले परिवार पात्र।

  2. पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।

  3. पंजीकरण 17 सितंबर से शुरू, हरियाणा निवास अनिवार्य।

जागरण संवाददाता, करनाल। डीसी डा. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

अब योजना का दायरा बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये तक वार्षिक पारिवारिक आय वाले परिवारों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। पात्र महिलाओं का पंजीकरण 17 सितंबर से शुरू किया गया है। योजना के लिए महिला की आयु 23 से 60 वर्ष के बीच और हरियाणा में कम से कम 15 वर्ष का निवास होना आवश्यक है।

पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक खाता, हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र और बिजली बिल सहित आवश्यक दस्तावेज साथ रखने होंगे। डीसी ने पात्र महिलाओं से योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराने की अपील की।

एक परिवार में पात्र महिलाओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है। अधिक जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से ली जा सकती है।