करनाल में करंट लगने से कांवड़िये की मौत
डकौत डेरे से कांवड़ लेने हरिद्वार गया 18 वर्षीय रोहित की करंट की चपेट में आ गया। गंभीर अवस्था में उसे कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में लाया गया।
संसू, निगदू(करनाल): डकौत डेरे से कांवड़ लेने हरिद्वार गया 18 वर्षीय रोहित की करंट की चपेट में आ गया। गंभीर अवस्था में उसे कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह डेरे में मृतक रोहित का अंतिम संस्कार किया गया।
डकौत डेरा निवासी रोहित पहली बार पिता राजू के साथ युवकों के ग्रुप में शामिल होकर हरिद्वार कांवड़ लेने गया था। उसने कांवड़ उठा फोन से फोटो भी भेजी थी। रोहित के पिता राजू ने बताया कि वह अचानक तेज बरसात होने के कारण वो यमुनानगर रोड पर लाडवा के पास एक राइस मिल में लगे शिविर में रुक गए। शिविर में लगे पंखों से रोहित को सर्दी लगी। वह पंखे को बंद करने लगा तो करंट की चपेट में आ गया। बेहोश हालत में रोहित को कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। रोहित पिता का इकलौता पुत्र था।