सुभरी माजरा गांव में खूनी संघर्ष, युवक की हथेली कटी, आठ घायल
सुभरी माजरा गांव में किशोर के साथ हुआ विवाद बड़ों तक पहुंचा गया। इसके चलते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। खूनी संघर्ष में एक पक्ष के युवक पर गंडासी से वारकर हथेली बाजू से अलग कर दी गई। झगड़े में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हैं।
जागरण संवाददाता, करनाल : सुभरी माजरा गांव में किशोर के साथ हुआ विवाद बड़ों तक पहुंचा गया। इसके चलते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। खूनी संघर्ष में एक पक्ष के युवक पर गंडासी से वारकर हथेली बाजू से अलग कर दी गई। झगड़े में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हैं। झगड़े के दौरान एक पक्ष की ओर से हवाई फाय¨रग किए जाने का आरोप भी लगाया गया। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। एक पक्ष की ओर से शिकायत मिलने के मामले के बाद दूसरे पक्ष पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
रविवार को सुभरी माजरा गांव में रविवार की शाम को ही तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। एक किशोर के साथ हुई कहासुनी बड़ों तक पहुंचते ही खूनी संघर्ष में तबदील हो गई। शाम को ही दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ईंट बरसा कर हमला किया। इसके बाद ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया और मामले को शांत करने की कोशिश की। लेकिन बात यही नहीं रुकी। रविवार सुबह 10 बजे फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।
एक पक्ष के रामचंद्र ने बताया कि रविवार की शाम दूसरे पक्ष का एक किशोर उनकी गली से बाइक तेज से गति लेकर जा रहा था तो उन्होंने उसे रोककर धीरे चलाने के लिए कहा था, इस दौरान कहासुनी भी हो गई थी। इसके बाद किशोर पक्ष के लोग उनकी गली और ईटों से हमला शुरू कर दिया। इस दौरान वह अपने घर में बैठे। इसी बीच ग्रामीणों ने आकर मामला शांत कर दिया। इसके बाद सोमवार सुबह उसकी मां बिमला व युवक कृष्ण खेतों में जा रहे थे तो दूसरे पक्ष के नरेश, शिवदयाल, सुरेश, ऋषिपाल, गिरजा व सतपाल ने उन पर हमला कर दिया। हमला होता देखकर हमारे परिवार का सदस्य पिरथी बचाव के लिए दौड़ा। दूसरे पक्ष के लोगों ने कृष्ण के हाथ पर गंडासी से वार किया। जिससे उसकी हथेली कट कर जमीन पर गिर गई। हमले में पिरथी के सिर में गंडासी से गंभीर चोट लगी। मां बिमला व चाची रोशनी को भी चोट मारी गई। चारों घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से कृष्ण को पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
भतीजा नमकीन लेने गया था तो पहले पक्ष ने मारे थप्पड़ : सुरेश
दूसरे पक्ष के सुरेश ने बताया कि रविवार को उसके भाई नरेश का बेटा दुकान से नमकीन लेने बाइक पर गया था तो पहले पक्ष के एक व्यक्ति ने उसके भतीजे को रोकर थप्पड़ मारे। जब वह रात को कारण पूछने गए तो उन्होंने ईंटे बरसा दी। सुबह फिर उन्होंने उनके घर पर अन्य लोगों के साथ हमला कर दिया। इस दौरान उनके चार व्यक्ति ऋषिपाल, जयभगवान, रामफल व गोर्धन को गंभीर चोट लगी। इससे अलग भी चार लोग चोटिल हुए हैं।
गांव में तैनात पुलिस
दोनों पक्षों के बीच में तनाव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गांव में तनाव की स्थिति कम करने के लिए मौजिज लोगों से बातचीत की गई। इसके साथ ही गांव में एक पीसीआर तैनात की गई। पुलिस कर्मचारी लगातार गांव की निगरानी कर रहे हैं।
एक पक्ष की शिकायत पर दर्ज किया मामला
कुंजपुरा पुलिस थाने के एएसआइ रणवीर ¨सह का कहना है कि सुभरी माजरा में दो पक्षों में झगड़ा होने की सूचना मिली थी। इसमें युवक कृष्ण की हथेली कट गई है। कृष्ण पक्ष की शिकायत पर दूसरे पक्ष के लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।