संवाद सहयोगी, असंध : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर पूर्व विधायक बख्शीश सिंह विर्क के संयोजन में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं ने एकत्रित केक काटा और प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की। इसके उपरांत नगर के बाजारों में पॉलिथीन मुक्त अभियान के तहत इको फ्रैंडली कैरी बैग वितरित किए गए। पूर्व विधायक बख्शीश सिंह विर्क ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के गौरव को बढ़ाया है और इसके चलते उनके जन्मदिन को लेकर लोगों में उत्साह है। उन्होंने कहा कि शहर को पॉलिथीन मुक्त करने के लिए संकल्प लिया गया है और नगर के गुरुद्वारा चौक से इको फ्रेंडली कैरी बैग बांटकर इस अभियान की शुरुआत की गई। नपा चेयरयमैन दीपक छाबड़ा व मंडल अध्यक्ष पलविदर संधू ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौक, करनाल मार्ग, मुख्य बाजार, गुरुद्वारा चौक सहित विभिन्न जगहों पर दुकानदारों, राहगीरों को जैविक बैग वितरित किए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर शुक्रवार को नगर में मुफ्त आंखों की जांच का शिविर लगाया जाएगा। इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन दीपक छाबड़ा, बृजमोहन टक्कर, पार्ष रामअवतार जिदल, अनिल पांचाल, बलविन्द्र सिंह सरपंच बिलौना, विवेक बत्रा, कृष्ण नंबरदार, गुरभेज सिंह, राजेश गुप्ता उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा
Author: JagranPublish Date: Fri, 18 Sep 2020 08:21 AM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2020 08:21 AM (IST)

संवाद सहयोगी असंध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर पूर्व विधायक बख्शीश सिंह विर्क के
Edited By: Jagran
a