शेरगढ़ टापू में नीलामी से पहले काट ली फसल, सात नामजद
यमुना क्षेत्र से सटे गांव शेरगढ़ टापू में ग्राम पंचायत की जमीन पर नीलामी एक दिन पहले धान की फसल काटने का मामला सामने आया है। उप्र के नुक्कड़ निवासी सर्वे लेखपाल ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जासं, करनाल : यमुना क्षेत्र से सटे गांव शेरगढ़ टापू में ग्राम पंचायत की जमीन पर नीलामी एक दिन पहले धान की फसल काटने का मामला सामने आया है। उप्र के नुक्कड़ निवासी सर्वे लेखपाल ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सर्वे लेखपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शेरगढ़ टापू में ग्राम समाज की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से धान लगा दिया था। इस फसल की नीलामी को लेकर प्रशासन ने छह अक्टूबर तारीख भी निर्धारित कर दी थी। फसल की कीमत 6 लाख 85 हजार रुपये निर्धारित कर दी।
आरोप है कि सरपंच राजबाला, जरनैल ¨सह, सुखबीर ¨सह, कृष्ण कुमार, रामपाल, जयचंद व जयवीर ने मिलकर नीलामी से एक दिन पहले ही रात को कंबाइन से धान की फसल काट ली। इस मामले को लेकर सर्वे लेखपाल ने पुलिस को शिकायत दी।