Move to Jagran APP

घरौंडा नपा के पार्षद अमरीक सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुना

अध्यक्ष को हटाकर एक बार फिर भाजपा समर्थित पार्षद ने अध्यक्ष की कुर्सी हासिल कर ली है। नपा पार्षदों के बीच एक साल तक चली तनातनी के बाद फिर से सर्वसम्मति कायम हुई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 10:18 AM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 06:28 AM (IST)
घरौंडा नपा के पार्षद अमरीक सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुना
घरौंडा नपा के पार्षद अमरीक सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुना

संवाद सहयोगी, घरौंडा : अध्यक्ष को हटाकर एक बार फिर भाजपा समर्थित पार्षद ने अध्यक्ष की कुर्सी हासिल कर ली है। नपा पार्षदों के बीच एक साल तक चली तनातनी के बाद फिर से सर्वसम्मति कायम हुई है। पार्षदों ने आपसी सहमति से वार्ड बारह के पार्षद अमरीक सिंह को अध्यक्ष चुन लिया। प्रधान पद के चुनाव प्रक्रिया में दौरान विधायक हरविन्द्र कल्याण मौजूद रहे। चुनाव की प्रक्रिया एसडीएम गौरव कुमार की देखरेख में संपन्न हुई। शुक्रवार की सुबह 11 बजे पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत एसडीएम गौरव कुमार की देखरेख में नगरपालिका कार्यालय में प्रधान पद के लिए चुनाव प्रक्रिया आरम्भ हुई।

loksabha election banner

करीब पौने बारह बजे विधायक कल्याण का काफिला सोलह पार्षदों के साथ नगरपालिका कार्यालय पंहुचा। सभी पार्षद चुनाव अधिकारी के समक्ष पहुंचे और पार्षद अमरीक सिंह ने प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नपा उपाध्यक्ष कंवलजीत ने अध्यक्ष पद के लिए अमरीक सिंह के नाम का अनुमोदन किया और पूर्व प्रधान सुभाष गुप्ता व वार्ड तीन के पार्षद जयभगवान ने इसका समर्थन किया। दोपहर करीब पौने बारह बजे चुनाव अधिकारी गौरव कुमार ने वार्ड संख्या 12 के पार्षद अमरीक सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया।

चुनाव तक रही पार्षदों की एकजुटता

स्थानीय नेताओं के बीच उभरी टकराव की स्थिति को देखते हुए इस मामले को हल करने की जिम्मेदारी आलाकमान ने सांसद संजय भाटिया को सौंपी गई। 14 अगस्त हो सांसद ने रेस्ट हाउस पर सभी पार्षदों के साथ बैठक भी की थी। इस बैठक के बाद ही अमरीक सिंह ने नाम पर मोहर लग चुकी थी हालांकि चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने से पहले सभी पार्षद विधायक के ़फार्म हॉउस पर इक्कठे हुए और विधायक के साथ ही नगरपालिका पहुचे . लेकिन अध्यक्ष चुने जाने के एक घंटे के बाद ही नवनियुक्त अध्यक्ष अमरीक सिंह, पार्षद जयनारायण, रामसिंह, ओंकार शर्मा, पंकज गुलाटी, पार्षद प्रतिनिधि श्रीपाल, सुरेंद्र सिगला, लखविदर सिंह व मनोनीत पार्षद गुलाब धीमान वार्ड छह की महिला पार्षद शीला देवी के निवास पर इक्कठे हुए और भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतीश राणा से मिले. जबकि इस मुलाकात में पूर्व अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, उपप्रधान कंवलजीत, पार्षद जयभगवान, विक्रमजीत, कुलदीप, सुनील शामिल नहीं हुए।

एसडीएम गौरव कुमार ने बताया कि जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार नपा अध्यक्ष का चुनाव करवाया गया। सिर्फ एक ही पार्षद ने नामांकन दाखिल किया था। सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से अमरीक सिंह को अध्यक्ष चुना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.