कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने जताया रोष
जागरण संवाददाता, करनाल : मुख्यमंत्री मनोहर लाल के रेप के मामले में दिए बयान के विरोध में मि
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 06:36 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 06:36 PM (IST)
जागरण संवाददाता, करनाल : मुख्यमंत्री मनोहर लाल के रेप के मामले में दिए बयान के विरोध में महिला कांग्रेस ब्लॉक नि¨सग अध्यक्ष राज शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। मुख्य रूप से महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव और पिछड़ा प्रकोष्ठ की वाइस चेयरमैन हरियाणा रेखा सुशील गुर्जर मौजूद रही। रेखा गुर्जर ने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान की बात करती है वहीं महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करती है। इस मौके पर ब्लॉक प्रधान राज शर्मा, ज्योति चौहान, कृष्णा, मीनू, महेंद्रो, राजवती, सपना, शिवानी, राजरानी, कविता और रोशनी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें