Move to Jagran APP

राफेल डील घोटाला के खिलाफ कांग्रेस जाएगी जनता की अदालत में: तंवर

भाजपा द्वारा राफेल डील में किया गया हजारों करोड़ रुपये का घोटाला, पेट्रोल-डीजल की महंगाई और राज्य सरकार द्वारा किए गए घोटालों के खिलाफ प्रदेशभर में जिला स्तर पर जोरदार प्रदर्शन किए जाएंगे। 7 से लेकर 15 सितंबर तक प्रदेश भर में कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता जिला स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। इसी बीच कांग्रेस द्वारा चंडीगढ़ में रोष मार्च निकाला जाएगा और राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा। यह बातें कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कही।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Sep 2018 01:29 AM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 01:29 AM (IST)
राफेल डील घोटाला के खिलाफ कांग्रेस जाएगी जनता की अदालत में: तंवर
राफेल डील घोटाला के खिलाफ कांग्रेस जाएगी जनता की अदालत में: तंवर

जागरण संवाददाता, करनाल : भाजपा द्वारा राफेल डील में किया गया हजारों करोड़ रुपये का घोटाला, पेट्रोल-डीजल की महंगाई और राज्य सरकार द्वारा किए गए घोटालों के खिलाफ प्रदेशभर में जिला स्तर पर जोरदार प्रदर्शन किए जाएंगे। 7 से लेकर 15 सितंबर तक प्रदेश भर में कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता जिला स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। इसी बीच कांग्रेस द्वारा चंडीगढ़ में रोष मार्च निकाला जाएगा और राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा। यह बातें कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कही। वह करनाल के सेक्टर 12 स्थित जाट धर्मशाला में प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा पानीपत में पोल खोल रैली का आयोजन 30 सितंबर को किया जाएगा। इसमें भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर करने वाली चार्जशीट पेश की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि सभी तरह के मतभेद भूलकर, आराम को छोड़कर कांग्रेस को मजबूत करने तथा देश में राहुल राज को लाने के लिए जुट जाएं।

तंवर ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि राफेल महाघोटाला 1 लाख 30 हजार करोड़ का है। इसकी जांच देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी शुरू हो चुकी है। देश को लूटने वाले बचेंगे नहीं। पीएम मोदी और अंबानी ने मिलकर देश को लूटने का काम किया है। आने वाले समय में कांग्रेस इनकी पोल खोलेगी।

उन्होंने कहा कि 18 अगस्त को राहुल गांधी ने देश के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आह्वान किया था कि देशभर में राफेल खरीद घोटाले में शामिल पीएम नरेंद्र मोदी और अंबानी को बेनकाब करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता हर स्तर पर प्रदर्शन करें।

इस अवसर पर एससी विभाग के चेयरमैन ज्ञान सहोता, डा. सुनील पंवार, शेरप्रताप शेरी, राजेंद्र कल्याण, मुनीश परवेज राणा, नरेश संधु, कांग्रेस सेवादल के जिला प्रधान मनोज मलिक मौजूद थे।

सीएम सिटी बनी गड्ढा सिटी

अशोक तंवर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर तंज कसते हुए कहा कि वह उनके पैतृक गांव बनियानी गए थे। जहां पर गंदे पानी की निकासी न होने के कारण गलियों में तीन-तीन फुट गंदा पानी भरा हुआ था। वहां पर भी विकास नहीं हुआ। यदि देखा जाए तो उनके निर्वाचन क्षेत्र सीएम सिटी करनाल भी गड्ढा सिटी के रूप में तब्दील हो गई है। यह बात भी ¨चता का विषय है। जिस गांव में मुख्यमंत्री का पालन पोषण हुआ, जिस शहर ने मनोहर लाल को भारी मतों से जिताकर मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचाया। वह उस शहर और गांव का ही नहीं हुआ तो पूरे प्रदेश का क्या होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.