मंडल में विकास कार्यों को गति देना प्राथमिकता : वर्मा
-नवनियुक्त मंडल आयुक्त संजीव वर्मा ने संभाला कार्यभार किया गया स्वागत
फोटो---23 नंबर है। -नवनियुक्त मंडल आयुक्त संजीव वर्मा ने संभाला कार्यभार, किया गया स्वागत जागरण संवाददाता, करनाल :
नवनियुक्त मंडल आयुक्त करनाल संजीव वर्मा ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया है। जिला प्रशासन की तरफ से उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने पुष्प गुच्छ देकर मंडल आयुक्त का स्वागत किया। शहर के अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर मंडल आयुक्त संजीव वर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विकासात्मक परियोजनाओं में तेजी लाना, कानून व्यवस्था बनाए रखना, बिजली व पानी का समुचित प्रबंध करवाने के साथ-साथ पूरी पारदर्शिता के साथ जनता को सुशासन उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसे सावधान रहना है और इसके बचाव को लेकर मास्क का प्रयोग, शारीरिक दूरी रखना व हैंड सेनेटाईजर का प्रयोग करते रहना आवश्यक है।
बता दें कि मंडलायुक्त संजीव वर्मा ने एचसीएस अधिकारी के रूप में प्रदेश के विभिन्न जिलों में उपमंडलाधीश, अतिरिक्त उपायुक्त के पदों पर अपनी सेवा दी। वह वर्ष 2004 में आइएएस अधिकारी के रूप में पदोन्नत हुए। इस दौरान वह कई जिलों में डीसी व कई विभागों के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने अपने मंडल आयुक्त बनने पर इस पद पर करनाल में अपनी नियुक्ति दी है।