Move to Jagran APP

बढ़ने लगी ठंड, गिरने लगा तापमान

मौसम बदल रहा है। रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 07:31 AM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 07:31 AM (IST)
बढ़ने लगी ठंड, गिरने लगा तापमान
बढ़ने लगी ठंड, गिरने लगा तापमान

जागरण संवाददाता, करनाल

loksabha election banner

मौसम बदल रहा है। रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया तो न्यूनतम तापमान भी 2.0 डिग्री गिरावट के साथ 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय नमी की मात्रा 85 फीसद दर्ज की गई, जो शाम को घटकर 65 फीसद रह गई। हवा 3.2 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के अनुसार आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा। इधर, मौसम में हुए बदलाव को देखते हुए डॉक्टरों ने विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। नागरिक अस्पताल के सीनियर फिजिशियन डॉ. संजीव ग्रोवर ने कहा कि बदलते मौसम में खांसी, जुकाम और एलर्जी की संभावना बढ़ जाती है। सुबह सैर के समय निकलते समय विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस समय जैसा मौसम बना है वह स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। प्रदूषण के कारण सांस के रोगियों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.