Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री मनोहर ने साधा निशाना, बोले-कमजोर लोग करते हैं गठबंधन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कमजोर लोग गठबंधन करते हैं। उन्होंने बसपा और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के गठबंधन पर यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को देखकर विपक्ष घबराया हुआ है। कांग्रेस में प्रियंका गांधी को जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि कांग्रेस फूंका हुआ कारतूस है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 09:05 AM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 09:05 AM (IST)
मुख्यमंत्री मनोहर ने साधा निशाना, बोले-कमजोर लोग करते हैं गठबंधन
मुख्यमंत्री मनोहर ने साधा निशाना, बोले-कमजोर लोग करते हैं गठबंधन

जागरण संवाददता, करनाल : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कमजोर लोग गठबंधन करते हैं। उन्होंने बसपा और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के गठबंधन पर यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को देखकर विपक्ष घबराया हुआ है। कांग्रेस में प्रियंका गांधी को जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि कांग्रेस फूंका हुआ कारतूस है। केंद्र व प्रदेश में अब कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं बचा है। भाजपा केंद्र में अपनी सरकार बनाएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। उन्होंने नेवल हवाई पट्टी पर पत्रकारों से बातचीत की।

loksabha election banner

उन्होंने कहा एक सवाल के जवाब में कहा कि चुनाव का मौसम है। इस मौसम में नए दल व नेता आते रहते हैं। जिनका न कोई सिस्टम होता है और न ही कोई आधार। इससे भाजपा पर कोई फर्क नहीं पड़ता। हमारा उद्देश्य जनता की सेवा करना है, ना कि सत्ता प्राप्त करने के लिए सेवा करना। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को देशभर में आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र में 12 फरवरी को आयोजित स्वच्छ शक्ति-2019 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आ रहे हैं। इस कार्यक्रम में देशभर से करीब 20 हजार महिलाएं भाग लेंगी। इस दिन प्रधानमंत्री कुरुक्षेत्र के कार्यक्रम से ही हरियाणा प्रदेश के करोड़ों रुपये के विकास कार्यो का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। जिनमें करीब 750 करोड़ रुपये की लागत से 138 एकड़ में बनने वाले कुटेल गांव का पंडित दीनदयाल उपाध्याय आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय का शिलान्यास भी शामिल है।

इस दौरान घरौंडा के विधायक हर¨वद्र कल्याण, भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, मेयर रेणू बाला गुप्ता, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, मीडिया प्रभारी शमशेर ¨सह, नरेन्द्र गौरसी व समाजसेवी बृज गुप्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.