Move to Jagran APP

जनता के खुशहाल जीवन के लिए सरकार कर रही काम : मनोहर लाल

जागरण संवाददाता करनाल मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश की जनता सामान्य जीवनयापन कर

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Nov 2020 06:17 AM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2020 06:17 AM (IST)
जनता के खुशहाल जीवन के लिए सरकार कर रही काम : मनोहर लाल
जनता के खुशहाल जीवन के लिए सरकार कर रही काम : मनोहर लाल

जागरण संवाददाता, करनाल : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश की जनता सामान्य जीवनयापन करे और उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसके लिए प्रदेश सरकार काम कर रही है। छह साल के कार्यकाल में उन्होंने प्रदेश में विकास कार्य करवाए हैं। भाजपा विकास के मामले में क्षेत्र, वर्ग, जाति का भेदभाव नहीं करती बल्कि समस्त प्रदेश की जनता उनकी अपनी है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने हवन और मंत्रोच्चारण कर वीरवार को सेक्टर-9 स्थित भाजपा के जिला कार्यालय का शिलान्यास व भूमि पूजन कर कार्यालय भवन की नींव रखी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को इस नेक कार्य की बधाई दी। कार्यकर्ता अपने अधिकार से कार्यालय में बैठकर कार्य कर सकता है।

उन्होंने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है कि करनाल में भाजपा के जिला कार्यालय के निर्माण कार्य की शुरूआत हो चुकी है और आने वाले छह महीने में यह कार्यालय बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि तत्कालीन पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने निर्णय लिया था कि देश के सभी जिलों में भाजपा का कार्यालय हो। अब देश के 600 जिलों में से 400 जिलों में भाजपा के कार्यालय बन चुके हैं, शेष पर कार्य चल रहा है। हरियाणा में सात कार्यालयों का उद्घाटन हो चुका है, नौ जिलों में निर्माण कार्य हो चुका है और चार कार्यालयों का शिलान्यास अंतिम चरण में है। शीघ्र ही सिरसा और फरीदाबाद जिलों में भी जमीन के आबंटन के बाद भूमि पूजन कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है, इसमें कार्यकर्ताओं का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2014 से अब तक प्रदेश में जनमत को अपने पक्ष में किया है। चाहे प्रदेश में नगर निगम के चुनाव हों, लोकसभा चुनाव हों, विधानसभा के उपचुनाव हों, उसमें भारतीय जनता पार्टी को जनमत मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि बरोदा उपचुनाव में भाजपा को आम चुनाव से अधिक जनमत मिला है। जबकि कांग्रेस पार्टी की वोट आम चुनाव की अपेक्षा घटी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में भाजपा को आम चुनाव में 33 प्रतिशत जनमत मिला था और वर्ष 2019 के आम चुनाव में जनमत बढ़कर 36 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने कहा कि जनमत प्राप्त करना कोई जादूगरी नहीं बल्कि जनता के बीच में रहकर उनके लिए विकास कार्य करवाकर जनता से विश्वास जीतना है। सांसद संजय भाटिया ने भाजपा जिला कार्यालय के भूमि पूजन अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। भाजपा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। मंच संचालन भाजपा के जिला महामंत्री राजबीर शर्मा ने किया।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण, इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर, मेयर रेनू बाला गुप्ता, जिला प्रभारी रामेश्वर चौहान, पूर्व विधायक भगवानदास कबीरपंथी, पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, अशोक सुखीजा, अतर सिंह संधू, जंग बहादुर चौहान, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.