शहर में सफाई व्यवस्था हुई पहले से बेहतर : एसडी अरोड़ा
पर्यावरण संरक्षण समिति की मासिक मीटिग सेक्टर-13 स्थित आर्य समाज मंदिर में हुई। मुख्य पैट्रन कंवल भसीन ने मीटिग की अध्यक्षता की। महासचिव केएल नारंग ने मीटिग का एजेंडा प्रस्तुत किया। जिसमें सदस्यों द्वारा सदस्यता शुल्क जमा करना नए सदस्यों का परिचय एवं मैगजीन छपवाने बारे निर्णय लेना। समिति प्रधान एसडी अरोड़ा ने नए सदस्यों का परिचय करवाया। इस अवसर पर 4 नए सदस्यों एनआर मित्तल संजय सैनी मधु शर्मा एवं अनिल अरोड़ा ने पर्यावरण समिति की सदस्यता ग्रहण की। मीटिग में समिति का संजीवनी मैगजीन छपवाने बारे विचार-विमर्श किया गया।
जागरण संवाददाता, करनाल : पर्यावरण संरक्षण समिति की मासिक मीटिग सेक्टर-13 स्थित आर्य समाज मंदिर में हुई। मुख्य पैट्रन कंवल भसीन ने मीटिग की अध्यक्षता की। महासचिव केएल नारंग ने मीटिग का एजेंडा प्रस्तुत किया। जिसमें सदस्यों द्वारा सदस्यता शुल्क जमा करना, नए सदस्यों का परिचय एवं मैगजीन छपवाने बारे निर्णय लेना। समिति प्रधान एसडी अरोड़ा ने नए सदस्यों का परिचय करवाया। इस अवसर पर 4 नए सदस्यों एनआर मित्तल, संजय सैनी, मधु शर्मा एवं अनिल अरोड़ा ने पर्यावरण समिति की सदस्यता ग्रहण की। मीटिग में समिति का संजीवनी मैगजीन छपवाने बारे विचार-विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि मैगजीन की 500 प्रतियां छपवाई जाएंगी। इस बारे में 5 सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई जो कि मैगजीन में दिए जाने वाली प्रकाशन सामग्री, विज्ञापन को छापने का निर्णय लेगी और मैगजीन के खर्च का प्रबंधन करेगी। मीटिग में शहर की सफाई व्यवस्था के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने बताया कि सफाई व्यवस्था पहले से काफी बेहतर है। नगर निगम द्वारा इसके बारे में व्यापक प्रबंध किये हुए हैं। डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का कार्य हो रहा है, लेकिन कई स्थानों पर सफाई कर्मचारियों की अनभिज्ञता के कारण, कूड़ा इधर-उधर पड़ा रहता है और वे स्थान सफाई से अछूते रह जाते हैं। इस अवसर पर आरआर अत्री, डॉ. डीएन गांधी, केएल नारंग, ओपी सचदेवा, एसके चावला, संजय सैनी, एनआर मित्तल, अनिल अरोड़ा, ईश्वर छाबड़ा, शशी आर्या, डॉ. पुष्पा सिन्हा, मधु शर्मा व सविता कुमारी मौजूद रहे।