स्वच्छता दिवस पर पिगली गांव में चलाई मुहिम चला
पिगली गांव में स्वच्छता दिवस श्रमदान के रूप में मनाया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष पिगली के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। गांव की गलियों नालियों कूड़े के ढेरों को साफ किया गया। गंदी गलियों को झाडू लगाकर साफ किया गया।
संवाद सहयोगी, घरौंडा : पिगली गांव में स्वच्छता दिवस श्रमदान के रूप में मनाया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष पिगली के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। गांव की गलियों, नालियों, कूड़े के ढेरों को साफ किया गया। गंदी गलियों को झाडू लगाकर साफ किया गया। इसके साथ ही एक बैठक का आयोजन भी किया गया। ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व से परिचित करवाया।
मंडल अध्यक्ष सुभाष पिगली ने कहा कि स्वच्छता किसी विशेष व्यक्ति को नहीं, बल्कि सबका कर्तव्य है। सभी को अपने घर के आगे की सफाई का प्रण लेना चाहिए। घर की साफ-सफाई से ही शहर व देश में सफाई का संदेश जाएगा। इस मौके पर सरपंच सोहन लाल, स्वच्छ भारत मिशन की ब्लॉक कोआर्डिनेटर कुसुम मौजूद रहे।