Move to Jagran APP

सफाई कर्मचारियों ने निकाला झाडू प्रदर्शन

ठेकेदारी प्रथा को बंद करके कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व अपनी अन्य मांगों को लेकर नगरपालिका कर्मचारी सरकार के खिलाफ गरजे। सफाई कर्मचारियों ने शहर झाडू प्रदर्शन निकाला और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी संघ ने चेताया कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी तो आंदोलन ओर भी ज्यादा उग्र हो जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 05:15 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 01:28 AM (IST)
सफाई कर्मचारियों ने निकाला झाडू प्रदर्शन
सफाई कर्मचारियों ने निकाला झाडू प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, घरौंडा : ठेकेदारी प्रथा को बंद करके कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व अपनी अन्य मांगों को लेकर नगरपालिका कर्मचारी सरकार के खिलाफ गरजे। सफाई कर्मचारियों ने शहर झाडू प्रदर्शन निकाला और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी संघ ने चेताया कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी तो आंदोलन ओर भी ज्यादा उग्र हो जाएगा।

loksabha election banner

बृहस्पतिवार को नगरपालिका कर्मचारी संघ घरौंडा इकाई के सफाई कर्मचारी राज्य कमेटी के आह्वान पर झाडू प्रदर्शन निकाला। सफाई कर्मचारियों ने घरौंडा प्रधान काला राम की अगवानी में नगरपालिका गेट से प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शन नगरपालिका गेट से शुरू होकर रेलवे रोड, विश्वकर्मा चौक, मंडी मनीराम, तकिया बाजार, एसडी मंदिर, मेन बाजार, भीष्म मार्ग से होते वापिस नगरपालिका परिसर पहुंची।

राज्य उपप्रधान अशोक प्रोचा व जिला प्रधान इंद्रजीत ¨सह ने कहा कि सरकार ने कर्मचारी विरोधी नीतियां अपना रही है। जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। सरकार ठेकेदारी प्रथा बंद करें और कच्चे कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से पक्का करें। सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को नही माना तो संघ के आह्वान पर प्रदर्शन और भी ज्यादा उग्र कर दिया जाएगा। इस मौके पर सचिव रणधीर ¨सह, प्रमोद कुमार, दीपक कुमार, कमलदीप, सुरेंद्र, अर्जुन व शुभम मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.