Move to Jagran APP

दूसरी बार हुआ सिविल वॉलीबॉल के खिलाड़ियों का ट्रायल, फिर विवाद

कर्ण स्टेडियम में केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड की ओर से अखिल भारतीय सेवा वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए दूसरी खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। ट्रायल में 23 खिलाड़ियों में से 12 का चयन किया गया जबकि 3 खिलाड़ियों को वे¨टग में रखा गया है। चयनित खिलाड़ी शनिवार सुबह कोच रमेश हुडडा के नेतृत्व में चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। आज दोबारा फिर खिलाड़ियों के चयन पर विवाद शुरू हुआ जो काफी देर तक चला।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 09:43 AM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 09:43 AM (IST)
दूसरी बार हुआ सिविल वॉलीबॉल के खिलाड़ियों का ट्रायल, फिर विवाद
दूसरी बार हुआ सिविल वॉलीबॉल के खिलाड़ियों का ट्रायल, फिर विवाद

जागरण संवाददाता, करनाल : कर्ण स्टेडियम में केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड की ओर से अखिल भारतीय सेवा वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए दूसरी खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। ट्रायल में 23 खिलाड़ियों में से 12 का चयन किया गया, जबकि 3 खिलाड़ियों को वे¨टग में रखा गया है। चयनित खिलाड़ी शनिवार सुबह कोच रमेश हुडडा के नेतृत्व में चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। आज दोबारा फिर खिलाड़ियों के चयन पर विवाद शुरू हुआ जो काफी देर तक चला।

loksabha election banner

रोहतक वॉलीबाल कोच लाजवंती, झज्जर के कोच रमेश हुड्डा, एडीएसओ बबीता भारद्वाज के नेतृत्व में सुबह 12 बजे खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया शुरू की गई। पारदर्शिता के आधार पर की जाने वाली ट्रायल को लेकर आज फिर हंगामा कर दिया गया। आज फिर दूसरे खिलाड़ियों ने आरोप लगाए कि उनके साथ भेद-भाव किया गया। जिन खिलाड़ियों में उनसे कम प्रतिभा है उनका चयन कर दिया गया। खिलाड़ियों ने इस संबंध में कार्यकारी खेल अधिकारी को शिकायत भी दी। इस संबंध में कार्यकारी जिला खेल अधिकारी बबीता भारद्वाज ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन पारदर्शिता के आधार पर किया गया है। अब टीम सुबह चंडीगढ़ के लिए रवाना होगा।

15 फरवरी को हुआ था ट्रायल

केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड की ओर से अखिल भारतीय सिविल सेवा वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 28 फरवरी को कराया जा रहा है। इस संबंध में 15 फरवरी को जो ट्रायल ली गई थी उसमें 35 खिलाड़ी ट्रायल के पहुंचे थे, जिसमें 25 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कुछ मुलाजिमों ने कोच पर चयन में भेदभाव करने का आरोप लगाया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.