सिविल सेवा कुश्ती प्रतियोगिता ट्रायल 17 को भिवानी में
अखिल भारतीय सिविल सेवा कुश्ती प्रतियोगिता के लिए ट्रायल भिवानी के भीम स्टेडियम में 17 जनवरी को लिया जाएगा। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 28 से 30 जनवरी तक महिला और पुरुषों के कुश्ती मुकाबले कराए जाएंगे।
जासं, करनाल : अखिल भारतीय सिविल सेवा कुश्ती प्रतियोगिता के लिए ट्रायल भिवानी के भीम स्टेडियम में 17 जनवरी को लिया जाएगा। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 28 से 30 जनवरी तक महिला और पुरुषों के कुश्ती मुकाबले कराए जाएंगे। पुरुषों में 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 और प्लस 97, जबकि महिलाओं में 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 और 76 किलोग्राम के मुकाबले होंगे। भिवानी स्थित भीम स्टेडियम में सुबह 17 जनवरी को सुबह 11 बजे महिला और पुरुष खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जा रहे हैं और इस दौरान खिलाड़ियों को अपने विभाग से प्रमाणितपत्र साथ लाना होगा। केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों अनुसार इन सिविल सेवा प्रतियोगिता में बोर्ड, कार्पोरेशन, पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड, एचएसआइडीसी के कर्मचारी भाग नहीं ले सकेंगे।