सैनिक स्कूल में तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगता में चिलियांवाला सदन रहा विजेता
सैनिक स्कूल कुंजपुरा में आयोजित तीन दिवसीय अंतरसदनीय हॉकी प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में चिलियांवाला सदन विजेता रहा जबकि दूसरे स्थान पर कुरुक्षेत्र कनिष्ठ सदन रहा।
जागरण संवाददाता, करनाल : सैनिक स्कूल कुंजपुरा में आयोजित तीन दिवसीय अंतरसदनीय हॉकी प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में चिलियांवाला सदन विजेता रहा जबकि दूसरे स्थान पर कुरुक्षेत्र कनिष्ठ सदन रहा। चिलियांवाला कनिष्ठ सदन के सार्थक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गए। प्रतियोगता में लगभग 64 छात्रों ने भाग लिया। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान मुख्यातिथि प्रधानाचार्य कर्नल वीडी चंदोला ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की हार व्यक्ति का आखिरी पड़ाव नहीं होता। इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर जीडी शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक संजय चौहान, खेल संयोजक एन नांदल सहित समस्त शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे।