बच्चों ने किया अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का भ्रमण
श्रद्धानंद अनाथालय ट्रस्ट कर्णताल के बच्चों ने कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का भ्रमण किया। संस्थान के प्रधान बलदेव राज ने बस को रवाना किया।
जागरण संवाददाता, करनाल : श्रद्धानंद अनाथालय ट्रस्ट कर्णताल के बच्चों ने कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का भ्रमण किया। बच्चों के साथ संस्था के प्रधान बलदेव राज आर्य, महामंत्री कर्णवीर आर्य, महाप्रबंधक गोपीनाथ आर्य, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष उमेश चानना भ्रमण के लिए कुरुक्षेत्र गीता जयन्ती समारोह में रवाना हुए। संस्थान के प्रधान बलदेव राज ने हरी-झंडी दिखाकर बच्चों की बस को रवाना किया।
संस्था के प्रधान बलदेव राज ने बताया कि गीता जयन्ती समारोह में बच्चों को तारामंडल, ब्रह्मसरोवर, ज्योतिसर सहित अन्य धार्मिक स्थानों का भ्रमण करवाया गया। बच्चों को भारतीय संस्कृति से परिचित कराया गया। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयंती समारोह के इस विराट गीता पाठ और पर्यटकों की रौनक को देखकर मन में उमंग और भाव पैदा होना स्वाभाविक है।
इस अवसर पर कर्णवीर आर्य, गोपीनाथ शर्मा, निर्मल शास्त्री, राजेंद्र कुमार, अमित कुमार, तुलसीदास शास्त्री, सीमा, राणा, किरन, सरिता मैडम, अनीता भटनागर, दीप मौजूद थे।