ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की मौत
कस्बे के गांव खोराखेड़ी में एक ट्रैक्टर ने 11 वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दी।
By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Oct 2019 08:44 AM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 06:30 AM (IST)
संवाद सहयोगी, घरौंडा : कस्बे के गांव खोराखेड़ी में एक ट्रैक्टर ने 11 वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव खोराखेड़ी में 11 वर्षीय महेश अपने घर की तरफ आ रहा था। तभी तेज रफ्तार से एक ट्रैक्टर आया और उसे टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि खोराखेड़ी के पास एक ट्रैक्टर की टक्कर से बच्चे की मौत हुई है। अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें